बीकानेर। कालू क्षेत्र के गारबदेसर गांव में शराब देने से मना करने पर सेल्समैन के साथ मारपीट, लूट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कालू पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह घटना 26 जून की रात को हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। उसने बताया कि 26 जून की रात करीब 8 बजे ठेका बंद करने के बाद साथी ठेके के पीछे बाड़े में सो गए थे। रात व्यक्ति ने व्यक्ति शराब मांगने आया और ठेका बंद होने की बात कहने पर उसने धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि बिना नंबर की बाइक पर आए लोगों ने लाठी-सरियों से मारपीट की। उसकी जेब से जबरन 1500 रुपए निकाल लिए और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के बाएं हाथ की कोहनी, बाएं पैर के घुटने और दाएं पैर के टखने पर चोट के निशान मिले हैं। कालू थाना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई हैं। मामले की जांच का जिम्मा सर्किलअधिकारी लूणकरनसर आकांक्षा कुमारी RPS को सौंपा गया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















