बीकानेर। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। मामला श्रीकोलायत थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडाल चारणान में एक व्यक्ति के घर से 15 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी आईदान राम मेघवाल निवासी मंडाल चारणान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंडाल चारणान में आईदान राम मेघवाल के घर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान वहां से 15.200 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी आईदान राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।




















