बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर गेट इलाके में घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार हरदेव ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, मृतक आसकरण की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। यहां सीएम मूंधड़ा अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आसकरण की मौत हृदय गति रुकने से होना बताया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।




















