humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Monday, October 5, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    नशीली दवाओं की सप्लाई के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 10.30 लाख नकद और स्कोडा कार जब्त

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    October 5, 2026
    in Uncategorized
    नशीली दवाओं की सप्लाई के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 10.30 लाख नकद और स्कोडा कार जब्त
    739
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    श्रीगंगानगर। पुलिस थाना सदर ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों और कैप्सूल की सप्लाई के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे की सप्लाई में प्रयुक्त स्कोडा कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में पंचवटी कॉलोनी द्वितीय निवासी अश्वनी कालिया और नेहरानगर निवासी इकबाल सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अश्वनी कालिया के पास से 10 लाख 30 हजार रुपए नकद मिले, जिनका वह कोई संतोषजनक ब्यौरा नहीं दे सका। इस राशि को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया है।
    जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि 30 जून 2026 को मैक्स केयर हॉस्पिटल के पास ई-रिक्शा में नशीली दवाओं की सप्लाई करने आए गोपीचंद को पकड़ा गया था। उसके कब्जे से 22 कार्टून में 3 लाख 96 हजार प्रेगाबालिन, तीन कार्टून में 72 हजार टैपेंटाडोल और 250 नशीली ट्रामाडोल गोलियां बरामद की गई थीं। इस संबंध में सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
    अनुसंधान के दौरान पुलिस के अनुसार, अश्वनी कालिया का नाम सामने आया। पुलिस का दावा है कि अश्वनी ने अपने परिचित इकबाल सिंह के नाम से जेएमडी ट्रेडर्स फर्म बना रखी थी और इसी फर्म के माध्यम से श्रीगंगानगर में नशीली गोलियों और कैप्सूल की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, नशे की सप्लाई के लिए नरेंद्र उर्फ नंदू और पदमपुर निवासी राजवीर सिंह का भी इस्तेमाल किया जाता था।
    मामला दर्ज होने के बाद अश्वनी कालिया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर अश्वनी कालिया और जेएमडी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों से बरामद नशीली दवाओं और नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
    तब ड्रग तस्कर के ठिकानों पर चला था बुलडोजर
    ड्रग तस्कर अश्वनी शर्मा के ठिकानों पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से जून माह में बुलडोजर चलाया था। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पंचवटी कॉलोनी स्थित उसके मकान, दुकानों और आसपास किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया था। आरोपी अश्वनी कालिया कुछ रिकॉर्ड में अश्वनी शर्मा के नाम से भी दर्ज है। 4 लाख 68 हजार नशीली गोलियों और कैप्सूल की बरामदगी के मामले में अश्वनी शर्मा मुख्य आरोपी है।
    विनमैक्स हेल्थकेयर के नाम से बनाई थी नकली नशीली दवाइयां
    नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में आरोपी अश्वनी शर्मा पर हिमाचल प्रदेश की विनमैक्स हेल्थकेयर के नाम और ब्रांड का कथित दुरुपयोग कर नकली नशीली दवाइयां बनाने और बेचने का आरोप है। फर्म के संचालक शशी भूषण काजल ने जून में सदर थाने में रिपोर्ट देकर अश्वनी शर्मा, जेएमडी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर इकबाल सिंह और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
    शिकायत के अनुसार, अश्वनी शर्मा ने जेएमडी ट्रेडर्स के नाम से दवा कारोबार शुरू किया और विभिन्न नंबरों से संपर्क कर दवाइयां मंगवाईं। काजल का दावा है कि मई 2025 से जनवरी 2026 के बीच करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की 35 लाख टैबलेट और कैप्सूल बेचे गए, जिनमें करीब 80 लाख रुपए का भुगतान मिला।
    शिकायतकर्ता के अनुसार, अश्वनी शर्मा ने विनमैक्स हेल्थकेयर के नाम, पैकेजिंग और ब्रांड का कथित प्रतिरूपण कर नकली दवाइयां तैयार कर बाजार में बेचीं। ड्रग्स विभाग की कार्रवाई में जेएमडी ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से सैंपल भी लिए गए थे।
    काजल ने बताया कि सदर पुलिस की कार्रवाई में बरामद प्रेगाबालिन और टैपेंटाडोल पर उनकी फर्म का नाम अंकित था, लेकिन संबंधित बैच की दवाइयां उन्होंने वैध बिलों से अन्य फर्मों को बेची थीं। उनका दावा है कि बरामद दवाइयां उनकी फर्म की नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नकली दवाइयों के निर्माण और बिक्री से आमजन के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हुआ।

    SendShare296
    Previous Post

    करोड़ों के कारोबार वाले ज्वेलर्स बाजार में अंधेरा, चोरी-लूट की आशंका से व्यापारी चिंतित

    Next Post

    सादुल क्लब में BCC क्रिकेट महोत्सव का रोमांच, अनिल रावत ‘टाइगर’ की तूफानी पारी ने लूटी महफिल

    Latest News

    करोड़ों के कारोबार वाले ज्वेलर्स बाजार में अंधेरा, चोरी-लूट की आशंका से व्यापारी चिंतित
    Uncategorized

    करोड़ों के कारोबार वाले ज्वेलर्स बाजार में अंधेरा, चोरी-लूट की आशंका से व्यापारी चिंतित

    October 5, 2026
    एरिया डोमिनेशन कार्रवाई में 15 गिरफ्तार, ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की कार्रवाई
    Uncategorized

    एरिया डोमिनेशन कार्रवाई में 15 गिरफ्तार, ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की कार्रवाई

    October 5, 2026
    बीकानेर: नत्थूसर गेट इलाके में अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत
    Uncategorized

    बीकानेर: नत्थूसर गेट इलाके में अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत

    October 5, 2026
    बीकानेर में सफाई व्यवस्था का संकट: 16 दिन में फैला 60 हजार टन से अधिक कचरा
    Uncategorized

    बीकानेर में सफाई व्यवस्था का संकट: 16 दिन में फैला 60 हजार टन से अधिक कचरा

    October 5, 2026
    राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा क्रिकेट में बीकानेर की बेटियों ने जीता स्वर्ण पदक, सब फाउंडेशन ने किया भव्य स्वागत

    बीकानेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.2 किलो डोडा पोस्त जब्त; आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर फ्रूट वेजि. मर्चेंट एण्ड कमीशन एजेन्ट्स सोसायटी के चुनाव में मुकुल झांब पैनल की शानदार जीत

    October 4, 2026
    सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

    ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मिशन को लेकर बीकानेर में कल होगा रविंद्र सिंह भाटी का रोड शो

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    0

    बीकानेर। पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण...

    Read moreDetails
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    September 22, 2026
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    September 22, 2026
    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    September 22, 2026
    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    September 22, 2026
    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    September 22, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group