बीकानेर। बीकानेर फ्रूट वेजि. मर्चेंट एण्ड कमीशन एजेन्ट्स सोसायटी (रजि.) के चुनाव में मुकुल झांब के नेतृत्व वाले पैनल ने सभी प्रमुख पदों सहित सभी निदेशक पदों पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं अरविंद मिड्डा के नेतृत्व वाले पैनल से शांतिलाल साद के पैनल को एक भी सीट हासिल नहीं हुई।
अध्यक्ष: मुकुल झांब
उपाध्यक्ष: शिव गहलोत
सचिव: किशन लाल बजाज
कोषाध्यक्ष: मोहम्मद असलम
निदेशक: आनंद पुरोहित, शेर मोहम्मद, इम्तियाज़ अहमद, मनोज कुमार अनेजा, प्रेम वाधवा, जगदीश कुमार अनेजा एवं मनोहर लाल रुपेला।
मुकुल झांब पैनल ने इस जीत को मंडी के व्यापारियों के विश्वास, एकजुटता और बदलाव की जीत बताया। पैनल ने सभी व्यापारियों को साथ लेकर मंडी के विकास, व्यवस्थाओं में सुधार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।




















