EWS सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण बीकानेर से शुरू करेंगे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी
श्रीडूंगरगढ़, कालू , लूनकरणसर होते हुए 5 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेंगे विधायक रविंद्र सिंह भाटी
बीकानेर से पूगल फांटा से होगी EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत
EWS नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही यात्रा
पहले चरण की यात्रा 25 सितंबर को बाड़मेर से हुई थी शुरू
पांच दिवसीय पहले चरण का जोधपुर में हुआ था समापन
EWS प्रमाण-पत्र की वैधता बढ़ाने की मांग उठा रहे रविंद्र सिंह भाटी
राज्य के EWS प्रमाण-पत्र को केंद्रीय सेवाओं में मान्यता देने की भी मांग
सरकारी भर्तियों में आयु सीमा और आवेदन शुल्क में राहत की मांग भी शामिल
दूसरे चरण को लेकर बीकानेर में समर्थकों और युवाओं ने शुरू की तैयारियां।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पंकज पारीक जो कि निजी माने जाते है श्री रविन्द्र सिंह के उनसे जानकारी ली उन्होंने बताया कि रोड़ शो पूगल रोड अनाज मंडी से आरम्भ होगा जो डूडी पेट्रोल पंप से होते हुए करमिसर वहां से परशुराम द्वार होते हुए गोकुल सर्किल से जस्सूसर गेट के आगे से चौखूंटी पुलिया होते हुए हैड पोस्ट ऑफिस के आगे से जूनागढ़ के आगे आम सभा में तब्दील होगा। युवाओं में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह है । स्वागत के लिए आतुर है अपने इस युवा नेता के लिए ।
फिर भी मेरी आमजन से अपील है यह मांग जायज है इसके समर्थन के लिए आप सभी पधारे।




















