बीकानेर। युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया है। दरअसल, लूणकरणसर थानाक्षेत्र के हंसेरा गांव के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में युवक के गिरने की आशंका के चलते सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार सुबह युवक के नहर में गिरने की आशंका का पता चला।
ग्रामीणों के अनुसार हंसेरा गांव निवासी जय नारायण पुत्र केशरदास की बाइक और मोबाइल फोन नहर के किनारे पड़ा मिला। बाइक और मोबाइल मिलने के बाद युवक के नहर में गिरने की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस और सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम, टाइगर फोर्स अध्यक्ष और गोताखोर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से नहर में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।




















