बीकानेर। बीकानेर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच कोटगेट पुलिस ने तीन बाइक को बरामद किया है। ऐसे में आने वाले दिनों और भी खुलासे हो सकते हैं। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निदे्रशन में सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने यह कार्रवाई की हे। पुलिस टीम ने 5 सितंबर को कार्रवाई करते हुए विजय सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
जिससे पुछताछ करने पर 20 अगस्त को राजीव मार्ग सेे बाइक चोरी की वारदात को स्वीकार किया। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुछताछ के दौरान दो अन्य और बाइक भी बरामद की गयी है। बरामद की गयी बाइक में दो स्पलेंडर और एक सिडी डिलेक्स है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, राधेश्याम, मुनीया, हेतराम, कपिल, सोमवीर, संपत, संजय शामिल रहें।




















