बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आकाश पुत्र सतवीर, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। आकाश वर्तमान में बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आकाश ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद आकाश की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।
अस्पताल में इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसआई बीरबलराम मय टीम मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



















