बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। 18 सितंबर 2026 को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला सिलाई सीखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
पुलिस के अनुसार चांद मोहम्मद पुत्र अब्दुल सत्तार, निवासी सर्वोदय बस्ती ने रिपोर्ट दी कि उनकी पत्नी रुकसाना बानो 17 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे सर्वोदय बस्ती स्थित सिलाई सेंटर पर सिलाई सीखने के लिए गई थीं।
परिवादी के मुताबिक सिलाई सेंटर जाने के बाद रुकसाना बानो वापस घर नहीं लौटीं। काफी समय तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



















