बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 की है। जहां पर सुबह करीब सवा नौ बजे के आसपास यह शव मिला। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और जीआरपी पुलिस की निगरानी में शव को ले जाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, मो जुनैद , इमरान व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर संबंधित जीआरपी थाना पुलिस से पीडी वर्मा मय पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया




















