आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए University Grants Commission–Distance Education Bureau (UGC-DEB) से Open and Distance Learning (ODL) तथा Online Learning (OL) मोड में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति प्राप्त की है। इस स्वीकृति के साथ ही विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए इन कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारम्भ कर दी है। विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा ‘A’ Grade प्राप्त है तथा सभी कार्यक्रम UGC एवं UGC-DEB के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय को ODL (Correspondence Mode) के अंतर्गत BA, B.Com (Hons), BBA (Marketing, Finance, HR एवं Digital Marketing) तथा MBA (Dual Specialization – Marketing + Finance एवं Marketing + HR) संचालित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके साथ ही Online Learning Mode में भी MBA (Dual Specialization – Marketing + Finance एवं Marketing + HR) संचालित करने की अनुमति मिली है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी देश के किसी भी हिस्से से गुणवत्तापूर्ण, लचीली और मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) बी. डी. शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों की स्वीकृति विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और समावेशी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचाना है, विशेष रूप से उन विद्यार्थियों और कार्यरत पेशेवरों तक, जो नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों को उद्योग और कॉर्पोरेट जगत की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त होगी।
आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी का Incubation Centre विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह केन्द्र विद्यार्थियों को आइडिया डेवलपमेंट, मेंटरशिप, बिजनेस मॉडल तैयार करने, उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ने जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें सफल उद्यमी और रोजगार सृजित करने वाला नागरिक बनाना भी है।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय के छात्र यशोवर्धन शर्मा ने हाल ही में “The Basic Psycho” नामक एक अभिनव डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान, परामर्श और जागरूकता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है तथा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सार्थक सामाजिक पहल के रूप में उभर रहा है। इस पोर्टल की संकल्पना से लेकर इसके सफल लॉन्च तक आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय के Incubation Centre ने यशोवर्धन शर्मा को आवश्यक मार्गदर्शन, मेंटरशिप और संस्थागत सहयोग प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप यह पोर्टल सफलतापूर्वक लॉन्च किया जा सका। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों को Self-Learning Material (SLM), डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, ई-कंटेंट, लाइव एवं रिकॉर्डेड लेक्चर्स, वेबिनार, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अकादमिक काउंसलिंग तथा विशेषज्ञ संकाय के मार्गदर्शन जैसी आधुनिक शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इससे विद्यार्थी अपनी सुविधा और समय के अनुसार प्रभावी एवं लचीले तरीके से अध्ययन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ODL (Correspondence) एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। राजस्थान सहित देशभर के पात्र अभ्यर्थी इन मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ अथवा विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता और समावेशी शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों की यह नई स्वीकृति विश्वविद्यालय के इसी विज़न को और अधिक सशक्त बनाती है तथा शिक्षा को भौगोलिक सीमाओं और समय की बाधाओं से परे प्रत्येक इच्छुक शिक्षार्थी तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी और रोजगारोन्मुख बनाना है तथा ओडीएल प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों और विशेषज्ञ संकाय का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
MBA (Online Learning) कार्यक्रम को वर्तमान उद्योग एवं कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम में प्रबंधन, नेतृत्व, रणनीतिक सोच, वित्त, विपणन, मानव संसाधन, उद्यमिता तथा व्यवसायिक निर्णय क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं समकालीन ज्ञान प्राप्त हो सके।
विश्वविद्यालय द्वारा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) कार्यक्रमों में भी प्रवेश प्रारम्भ कर दिए गए हैं। ये कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं, जो नौकरी, व्यवसाय, पारिवारिक दायित्वों अथवा अन्य कारणों से नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा और समय के अनुसार अध्ययन कर सकेंगे।
ओडीएल कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन सामग्री (Self-Learning Material), डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अकादमिक काउंसलिंग, विशेषज्ञ संकाय का मार्गदर्शन, ई-कंटेंट, वेबिनार तथा समय-समय पर मूल्यांकन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया प्रभावी और सहज बन सके।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ अथवा आधिकारिक माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी इन कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण एवं मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं।
आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी शिक्षण व्यवस्था के लिए निरंतर कार्यरत है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में एमबीए कार्यक्रम की स्वीकृति विश्वविद्यालय की इस सोच को और अधिक सशक्त बनाती है कि शिक्षा भौगोलिक सीमाओं और समय की बाधाओं से परे प्रत्येक इच्छुक शिक्षार्थी तक पहुँचे।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों, कार्यरत पेशेवरों और आजीवन सीखने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों से इन ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा देने का आह्वान किया है।आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा एमबीए, बीए, बी.कॉम. एवं बीबीए जैसे लोकप्रिय स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रम ODL एवं ऑनलाइन लर्निंग माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए हैं जो नौकरी, व्यवसाय, पारिवारिक जिम्मेदारियों या अन्य कारणों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो सकते, लेकिन मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गुणवत्तापूर्ण डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं।शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) एवं ऑनलाइन लर्निंग (OL) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ अथवा विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।




















