बीकानेर। शहर के एक मॉल में आग की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हीरालाल मॉल में शनिवार सुबह आग गई। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और दमकल को इसकी सूचना दी गई है। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है यहां चिमनी में आग लगी थी। गनीमत रही की कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। फ़िलहाल अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।



















