बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अब प्रचार समिति का गठन कर दिया गया है। जिसमें पूर्व मंत्री के साथ-साथ कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति निगम क्षेत्र के सभी 80 वार्डो में प्रचार करेगी। जिसमें पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल,शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, अरूण व्यास, उमा करल सहित अनेक नेताओं को शामिल किया गया है।



















