बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशे पर प्रहार जारी है। इसी कड़ी में बीकानेर एसपी के निर्देशों पर कोटगेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ तीन को पकड़ा है। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में रानी बाजार क्षेत्र में यह कार्रवाई की गयी है। जहां पर पुलिस टीम ने एक मकान पर दबिश देकर दो महिलाओं सहित तीन को 17.65 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है।
पुलिस टीम ने जितेन्द्र नाथ, ज्योति भाटी और सुमित्रा देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों ही वर्तमान में किरायेदार है और अलग-अलग जगहों के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों से अवैध स्मैक को लेकर पुछताछ में जुटी है।




















