बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ लोहे की रॉड और सरियों से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक का इलाज पीबीएम अस्पताल बीकानेर में चल रहा था। पुलिस ने घायल के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार परिवादी मनीष पुत्र लखपतराम माली जो पीबीएम अस्पताल बीकानेर में इलाजरत है। उसने अपने पर्चा बयान में बताया कि 22 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे सारड़ा चौक, गंगाशहर में उसके साथ ओमप्रकाश, करण, सुनील, आलोक और जीतू ने मारपीट की।
मनीष के अनुसार आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ और पैर में चोटें आईं तथा उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
मामले में ओमप्रकाश, करण, सुनील, आलोक और जीतू निवासी बीकानेर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सउनि रामलाल कर रहे हैं।























