श्रीमान ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर एवं श्री हरिशंकर, पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर की उपस्थिति में पुलिस थाना सादुलशहर में सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं आगामी निकाय चुनाव के संबंध में आमजन के सुझाव लिए गए।
राजस्थान-पंजाब सीमा से जुड़े सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने, आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को जानने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।






















