बीकानेर। हवस के लिएअधेड़ द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर हवस के लिए व्यक्ति हैवान बन गया और दुष्कर्म करते हुए मानवता को शर्मसार कर दिया। 14 वर्षीय बालिका के करीब तीन माह की गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, पीडिता की नानी उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पीडिता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।























