बीकानेर। शहर की मोहता धर्मशाला में रविवार सुबह एक 78 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में मिला । सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नथमल पुत्र हीराराम (78), निवासी वार्ड नंबर आठ, तोलियासर, श्रीडूंगरगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि बुजुर्ग मोहता धर्मशाला में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे उनके मृत अवस्था में मिलने की सूचना सामने आई।
सूचना के बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद और असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं कोटगेट थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच के बाद शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।























