बीकानेर। द्वारकाधीश सेवा समिति की ओर से आज शाम 6 बजे गजनेर रोड सारण पेट्रोल पंप के सामने सम्मान समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा। समारोह में समिति के कार्यकर्ताओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष देवी किशन कच्छावा, उपाध्यक्ष अजय गहलोत, सचिव प्रमोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष गौरीशंकर भाटी ने बताया कि समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समिति के कार्यकर्ताओं एवं भामाशाहों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना और उनका सम्मान करना है।
समारोह में मनीष कच्छावा, अंकित गहलोत, गिरिराज गहलोत, संजय गोदारा, रंजीत गहलोत, नन्द किशोर गहलोत, गोविंद गहलोत, तनिश गहलोत सहित समिति के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
समिति पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं, भामाशाहों एवं गणमान्यजनों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।























