बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में लगातार अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर अब पुलिस ने आंकड़े जारी किए है। यह आंकड़े 8 अप्रैल से 19 अगस्त के बीच के जारी किए गए है।
पुलिस के अनुसार अब तक करीब साढ़े चार महीने में 214 कार्रवाई की जा चुकी है। जिनमें 266 की गिरफ्तारी के साथ 3 नाबालिग निरूद्ध किया जा चुके है। अभियान में पुलिस द्वारा अब तक 23.781 किलो हेरोइन, 772 ग्राम स्मैक, 13 किलो से अधिक अफीम, 7 किलो से अधिक गांजा, 890 किलो से अधिक डोडा, 199 ग्राम एमडीएमए, 431 ग्राम एमडी और 54 हजार से अधिक नशीली गोलियों के कैप्सुल को जब्त किए है। पुलिस ने अब तक अवैध मादक पदाथार्से के विक्रय की 64 लाख की नकदी जब्त की है।
वहीं कई वाहनों को जब्त किया गया हे। जिनमें 25 कार, ट्रक ट्रेलर 6, 6 स्कार्पियसों, बाइक 25, कैंपर 2, बोलेरो-थार एक-एक, फोच्यूनर 2, टैंपा1, आईफोन 4, 11 विदेशी पिस्टल, 32 मेग्जीन, 100 से अधिक कारतूस जब्त किए है । पुलिस द्वारा अब तक कुल 68 करोड़ से अधिक का नशीला पदार्थ जब्त किया जा चुका है। पुलिस द्वारा बीकानेर जिले के पाचं आदतन अपराधियों की सपंति को जमीदोंज किया हे । वहीं अवैध नशीले पदार्थो से सपंति बनाने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों की सपंति पर कार्रवाई की जा चुकी है।






















