बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के दिन नौजवान द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के फतीपुरा वाल्मीकि चौक में 15 अगस्त की सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में फतीपुरा निवासी मृतक के पिता विजय कुमार वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 19 वर्षीय बेटे विशाल ने सुबह 11 बजे के आसपास अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही परिजना मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























