बीकानेर।सीएम भजनलाल शर्मा अब से कुछ ही घंटे में बीकानेर शहर में होंगे लेकिन इससे पहले ही भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। बीकानेर में रेलवे के दो कार्मिकों को रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। यह कार्रवाई केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा की गयी है। जानकारी के अनुसार कोलकाता की एमआरटी कंपनी के बिल पास करने के एवज में रेलवे के दो कार्मिक करीब सवा लाख की रिश्वत ले रहे थे।इसी दौरान कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने दोनो को पकड़ा लिया। बताया जा रहा है कि 48 करोड़ के टेंडर के बिल पास करने के एवज में यह रिश्वत ली जा रही थी। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने सीनियर सेक्शन में कार्यरत ऑफिसर राजेन्द्र और राकेश को पकड़ा है। वहीं रिश्वत देने आए कंपनी के कार्मिक नवल किशोर से भी पुछताछ की जा रही है। एजेंसी जांच में जुटी है कि रिश्वत की राशि कितनी देनी तय हुई थी।























