बीकानेर। डिजीटल होती दुनिया के साथ-साथ साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। ऐसी ही खबर जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर एक व्यक्ति को ऑनलाइन नंबर सर्च करने के चक्कर में मोबाइल हैक हो गया और तीन दिन में करीब तीन लाख रूपए खाते से निकाल लिए गए। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में पुनम रामपुरिया ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसने 28 जुलाई को अपने घर से डॉ. पूलक अग्रवाल के मोबाइल नंबर ऑनलाइन सर्च किए।
सर्च करने पर एक नंबर आए। जिन पर संपर्क किया तो सामने से व्यक्ति ने कहा कि मैने एक व्हाट्सअप पर लिंक भेजा है। जिस पर ऑनलाइन पेमेंट कर दो। जैसे ही परिवादी ने लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। जिसके बाद 4, 5 और 6 अगस्त को आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट से 2 लाख 99 हजार 970 रूपए निकल गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















