बीकानेर। शिक्षा विभाग में मंगलवार को बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए। शिक्षा ग्रुप-2 विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेश में जेडी, डीडी और डीईओ स्तर के 66 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। सूची में दो जेडी, तीन डीडी और 61 जिला शिक्षा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। बीकानेर में सीडीईओ पद पर भी बदलाव किया गया है।
राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान, बीकानेर में कार्यरत अरुण कुमार को नया मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) बीकानेर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान सीडीईओ महेंद्र कुमार शर्मा को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक (डीडी) के पद पर लगाया गया है।



















