बीकानेर। बीती रात को कोटगेट क्षेत्र में रेलवे की पटरियों पर युवक के साथ मारपीट करते हुए लूट का प्रयास करने का प्रयास किया गया। घटना बीती रात को मटका गली के पास बने रेलवे ट्रेक की हे। जब युवक ने शोर किया तो मटका गली की साइड से कुछ लोगों ने लूटेरों को ललकारा तो आरोपी युवक भाग गए। मटका गली की साइड से दीवार ऊंची होने के चलते इस साइड खड़े लोग उधर नहीं जा सके। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बंगाल के रहने वाले युवक जो कि रेलवे पटरियों से कुछ फल फूरट लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान ट्रेक पर दो लोगों ने उसे रोक लिया। दोनो बदमाशों ने घेर लिया और लूट की कोशिश की। आरोपियों ने युवक से बैग, मोबाइल और पर्स छीनने का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। एक आरोपी ने ईंट से युवक के सिर पर वार करने की कोशिश की। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर दोनों बदमाश भाग निकले।
युवक को बचाने पहुंचे खिदमतगार सोसायटी के शोएब और राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि घटना के दौरान युवक ने शोर मचाकर मदद के लिए गुहार लगाई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। खिदमतगार सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य भी वहां पहुंच गए। लोगों की भीड़ को आता देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।


















