बीकानेर। पिछले दिनों नोखा के पांचू तहसील में अज्ञात बदमाशों ने बैक की कैश वैन को लूटकर फरार हो गये थे। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार बदमाशों की छानबीन में लगी हुई थी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। आखिर में पुलिस को सोमवार को इसमें सफलता मिली। पांचू में कुछ दिनों पहले बैंक की कैश वैन में हुई 51 लाख रुपयों की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सूत्रों मिलीं जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में कैश मैनेजमेंट सर्विस संजीद कार्मिक शामिल थे। आरोपी विक्रम सिंह और श्याम सुंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी चरखड़ा और स्वरूपदेसर गांव के रहने वाले है। पांचू थानाधिकारी ईश्वर सिंह और उनकी टीम को मिली सफलता। बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पहले ही अंदेशा लगाया था कि इस प्रकरण में सिस्टम से जुड़े लोग हो सकते है। घटना 5 अगस्त बुधवार की हैं जब पांचू थाना क्षेत्रों में एक बैंक की कैश वैन से कुछ बदमाश हथियार दिखाकर 51 लाख रुपए लूट कर ले गए थे। बीकानेर पुलिस ने इस घटना के बाद नाकाबंदी बढ़ा दी थी। आज पुलिस को इस प्रकरण में सफलता हासिल हुई है।


















