कोटगेट क्षेत्र में स्पाँ पर कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई मॉडर्न मार्केट क्षेत्र में की गयी है। जहां पर कोटगेट पुलिस ने थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्पॉ सेंटर पर दबिश दी। जहां से तीन युवकों और पांच युवतियों को दस्तयाब किया गया है। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाडी के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित स्पा एंड सैलून जोन पर रेड मारी और वहाँ से पाँच युवतियां और तीन युवकों को दस्तयाब किया है। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाडी ने बताया की इस रेड में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं मिला है।
दस्तयाब युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है पुलिस के अनुसार पाँच युवतियां और तीनों युवक बीकानेर के ही है। पुलिस आगामी कार्रवाई और जांच में जुट गई है।



















