आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को सोमवार तथा प्रदोष भी है। लक्ष्मीनाथ जी परिसर स्थित गोल पार्क के फव्वारे में पूर्व जिला कलेक्टर श्री कुमार पाल गौतम जी द्वारा शिव जी की मूर्ति विराजित की गयी थी।
समिति के प्रयासों से 2 दिन में इस फव्वारे में जमी हुई गंदगी तथा कचरे को बाहर निकाल कर पूरा साफ किया गया है।
आज सुबह 8:30 बजे इस फव्वारे में इत्र डालकर इसे विधिवत रूप से चालू किया जाएगा।
हमारी समिति आप सभी के सहयोग से इसे सुंदर बनाने का प्रयास कर रही हैं।
कृपया आज सुबह 8:30 बजे फव्वारे के पास पधार कर सहयोग करें।


















