बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में सदर पुलिस टीम ने थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में की। पुलिस टीम ने दरगाह गार्ड के सामने बीकानेर में 9 अगस्त की शाम को कार्रवाई करते हुए सोफिन खान को एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 16.49 ग्राम एमडी जब्त की हे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


















