बीकानेर, 6 अगस्त। जलदाय विभाग ने आमजन को सूचित किया है कि बीसवाल पंप हाउस पर पाइपलाइन संबंधी कार्य प्रगति पर होने के कारण आज 6 अगस्त को जेलवेल एवं गोगागेट टंकी से होने वाली समस्त जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण कर लें तथा असुविधा से बचने के लिए विभाग का सहयोग करें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है।
यह जानकारी जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) रवि बावेजा एवं सहायक अभियंता (AEN) ललिता नेगी की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के माध्यम से दी गई है।






















