बीकानेर। बीकानेर में अवैध हथियारों एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नापासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में की गई।
थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर शेरेरा रोड स्थित आरसीपी के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर जेठाराम के कब्जे से एक बिना नंबर का सिंगल ट्रिगर देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस (केएफ-67) बरामद हुआ। पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने के आरोप में जेठाराम (27) पुत्र वीरबलराम जाट एवं रमेश (20) पुत्र लालचंद जाट, निवासी शेरेरा, थाना नापासर को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया।





















