गजनेर। जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व छात्र सुखदेव नाथ नवोदय ऊर्जा सोसाइटी ,
उपाध्यक्ष ने किया और
कार्यक्रम में नवोदय विद्यालयों की स्थापना के उद्देश्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना तथा उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, उत्कृष्ट शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया और विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा राज्य स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर एल्युमनी सोसायटी एवं नवोदय ऊर्जा सोसायटी राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया जिसमें पूर्व छात्र सुखदेवनाथ, रामनिवास, बुधराम, सुभाष, प्रेमाराम श्योपत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चीन में आयोजित 19वीं जूनियर एशियन पुरुष चैंपियनशिप हैंडबॉल में खिलाड़ी के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्र मनीष थाकण का सम्मान किया गया। मनीष ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रेरणास्पद व्याख्यान के अंतर्गत कहा कि उन्होंने जो उपलब्धि प्राप्त की वह जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर की देन है, साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए बताया कि इसी विद्यालय से पूर्व में एक बार राष्ट्रीय स्तर पर एवं दो बार एस.जी.एफ.आई.खेलने का सुनहरा अवसर मिला था, जिसकी परिणति में आज वे अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में नवोदय की पहचान बना रहे हैं।























