बीकानेर। यूरोपीय वीजा के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में जसरासर हाल तिलक नगर निवासी मनोज कुमार ने गोगराज, अजयपाल, मुकेश जांगू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बीकानेर में 1 मार्च 2026 की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे विदेश भेजने की बात कही। आरोपियों की वह बातों में आ गया।जिसके बाद आरोपियों द्वारा बताएं गए दस्तावेजों के साथ पैसे भी दे दिए। परिवादी के अनुसार उसने यूरोपीय वीजा के नाम पर आरोपियों को 6 लाख रूपए दिए। जिसके बाद कई दिनों तक वीजा के नाम पर टालमटोल करते रहें लेकिन ना तो वीजा लगाया और ना ही पैसे वापिस दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















