बीकानेर। देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन के लिए जयपुर से आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जयपुर के आमेर निवासी राहुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई करण कुमार करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए देशनोक आया हुआ था। 4 अगस्त की रात वह केसर महल होटल में ठहरा हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार, होटल में ठहरने के दौरान अचानक करण कुमार के सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उसे तत्काल देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।























