बीकानेर। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दामाद के साथ घर में घुसकर मारपीट करने और जमीन नाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में सुदर्शना नगर निवासी विशाल उर्फ सन्नी ने अपनी पत्नी ममता, आशारानी, सोनू, पवन के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।घटना सुदर्शना नगर में 4 जुलाई की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके घर में घुसे। जहां पर आरोपियों ने थाप-मुक्कों से उसके साथ मारपवीट की। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने कहा कि यह मकान हमारे नाम कर दे नहीं तो तुझे जान से मारे बिना नहीं छोड़ेगे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















