बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर गंभीर घायल हुए 42 वर्षीय शिक्षक की बीकानेर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा ने रविवार को थाना लूणकरणसर में मर्ग दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी चन्द्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी उतरादा बास, तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ ने बताया कि उनके चाचा का पुत्र जयदीप सिंह पुत्र मान सिंह उम्र 42 वर्ष लूणकरणसर कालू रोड पर किराये के मकान में रहता था।
29 जुलाई,26 को रात करीब 4 बजे जयदीप छत पर बने बाथरूम के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लूणकरणसर उप जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान जयदीप ने 31 जुलाई 26 रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।























