बीकानेर। गुर्जर गौड़ प्रबुद्ध महासम्मेलन में संत श्री महामंडलेश्वर बजरंग दास जी महाराज के सानिध्य में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुर्जर गौड़ समाज परिमंडल के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय (मास्टर जी) एवं अनिल जोशी के करकमलों द्वारा श्याम पंचारिया को उनके सामाजिक मित्रों की ओर से फॉर्च्यूनर गाड़ी उपहार स्वरूप भेंट की गई।
कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में श्याम पंचारिया के सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंचारिया ने समाज और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
इस अवसर पर प्रेम कुमार सरपंच रोहिणी, किशन जाजड़ा, हरि गोपाल उपाध्याय, जैना महाराज, प्रकाश जोशी, राधेश्याम जोशी, जेठमल पंचारिया, भागीरथ उपाध्याय, बिरजू प्यारे, त्रिलोक पाईवाल, गोपाल शर्मा (बज्जू), माणक बच्च सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।























