बीकानेर।बीकानेर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाया गया ऑपरेशन नीलकंठ के दौरान तस्करों व हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में व्यास कॉलोनी थाना ने पुलिस कार्यवाही करते हुए अलग अलग थानों में दर्ज करीब 18 मामलों दर्ज है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई विजय व कांस्टेबल हरफूल ने कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीटर को दबोचा है। आरोपी की पहचान गुसांईसर, नापासर थाना क्षेत्र निवासी रामस्वरूप निंबडिय़ा पुत्र अर्जुन राम जाट के रूप में हुई है। आरोपी रामस्वरूप नापासर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट, जानलेवा हमला व मारपीट की धाराओं में 18 मुकदमें दर्ज है।बता दें कि दो दिन पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने शिवपाल सिंह भाटी पुत्र विजयपाल राजपूत को अवैध पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार शिवपाल सिंह ने यह अवैध हथियार रामस्वरूप से खरीदे थे। पुलिस ने रामस्वरूप को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि रामस्वरूप ने यह हथियार किससे खरीदे थे। उल्लेखनीय है कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ शालिनी बजाज के सुपरविजन तथा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एएसआई विजय सिंह व कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव ने यह कार्रवाई की है।






















