बीकानेर। देशी शराब के साथ पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शेरूणा पुलिस टीम ने थानाधिकारी इमीचंद के नेतृत्व में की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गश्त के दौरान सर्विस रोड़ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप एनएच-11 पर विक्रम ङ्क्षसह और कुलदीप सिंह के कब्जे से 384 देशी शराब के पव्वे और स्कार्पियों गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी इमीचंद, गोकुल चंद, सेवानंद, राजवीर शामिल रहें।






















