बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में खोए हुए चेकों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। परिवादी अजय कुमार रंगा पुत्र महादेव रंगा (27), निवासी डागा चौक, नृसिंह मंदिर के सामने, बीकानेर ने बताया 17 जनवरी 2026 को रानी बाजार अंडरब्रिज के पास उसकी मोटरसाइकिल पर लटकी थैली गुम हो गई थी। थैली में बैंक ऑफ बड़ौदा की चेकबुक के 8-9 चेक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
पीड़ित ने दस्तावेज गुम होने के बाद ई-मित्र पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। कुछ समय बाद उसे नोटिस मिला, जिसमें पता चला कि उसके खोए हुए चेकों का इस्तेमाल कर बैंक में 5 लाख रुपये का चेक लगाया गया है। इस पर उसने धोखाधड़ी और दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवराज स्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई गिरधारीदान कर रहे हैं।























