बीकानेर। अपने ही पारिवारिक सदस्य का मोबाइल चुराकर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी के मोबाइल में फोन पे एप के जरिए 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए थे।
परिवादी की रिपोर्ट पर जांच हेड कांस्टेबल झूमरराम को सौंपी गई थी। आरोप प्रमाणित होने पर पुलिस ने मोमासर निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।























