बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ जारी अभियान के तहत बड़ी मात्रा में लगातार नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे है। इसी के तहत आज ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में नशीले पदाथो्र को नष्ट किया गया। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गयी। पुलिस टीमों ने करोड़ों के नशीले पदार्थो को नष्ट किया है।
45 मामलों में जब्त की गयी नशीले पदार्थ को नष्ट किया गया हे। जिनमें 1091 किलो डोडा,17 किलो गगांजा, 285 ग्राम एमडी, 132 ग्राम स्मैक, 512 ग्राम एमडी, 50 हजार से अधिक नशीली टेबलेट जिनकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ 13 लाख रूपए आंकी गयी है, जिनको आज नष्ट करवाया गया। इस दौरान पुलिस निरीक्ष अपराध सहायक सुभाष बिजारणियां, जगदीश, सुगनचंद, श्रवण कुमार, सुनील कुमार शामिल रहें।























