बीकानेर। बीकानेर रेंज कार्यालय में आज बीजू जॉर्ज जोसेफ, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक), राजस्थान, जयपुर की अध्यक्षता तथा ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर एवं मृदुल कछावा, पुलिस अधीक्षक, बीकानेर की उपस्थिति में रेंज कार्यालय, बीकानेर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कानून-व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में बीकानेर के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त पुलिस उप अधीक्षक उपस्थित रहे। कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही पर विशेष जोर दिया गया। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें






















