बीकानेर। जिले के हदां थाना क्षेत्र के खारा लोहान गांव में एक विवाहिता के घर में घुसकर गलत काम का प्रयास करने और उसके भाई से मारपीट करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे आरोपी घर में घुस आए और पीड़िता के साथ जबरन गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
हदां थाना पुलिस ने रणवीरसिंह तथा मनफूल कँवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।























