बीकानेर। एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला जसरासर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, युवती का आरोप है कि वर्ष 2023 में बीकानेर जाते समय परिचित युवक ने उसे अपने वाहन में बैठाया। रास्ते में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी उन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी उसे जोधपुर ले गया, जहां डराकर कुछ स्टांप पेपर और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।























