बीकानेर। दुकान व घर मेंसेंधमारी कर नकदी रूपए और जेवरात चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में श्रीराम मार्केट के पास रहने वाले महेन्द्र कुमार छाजेड़ ने शाहरूख नाम के युवक के खिलापु आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 8 जुलाई को परिवादी के दुकान व मकान की है। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके दुकान व मकान में सेंधमारी कर घर से करीब 1 लाख 12 हजार रूपए, दो नग सोने की अंगूठी, चांदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















