बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक पापड़ कारखाने को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए मशीन में लगी मोटर चोरी कर ली। घटना महेश भवन की गली, डागा चौक स्थित एक पापड़ कारखाने की है। पुलिस के अनुसार महावीर कॉलोनी, गंगाशहर निवासी अनिल पुत्र विजय चंद जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि महेश भवन की गली डागा चौक में उनका पापड़ बनाने का कारखाना है, जो पिछले कुछ समय से बंद पड़ा हुआ है। कारखाने में पापड़ बनाने की मशीनें और अन्य उपकरण रखे हुए थे।
परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर कारखाने में घुस गए और पापड़ मशीन में लगी मोटर चोरी कर ले गए। चोरी गई मोटर की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
नयाशहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की तलाश की जा रही है।






















