बीकानेर। 35 वर्षीय व्यक्तिद्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के उदासर में 18 जुलाई की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई भीखचंद मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई पुखराज ने घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवादी ने बताया कि उसका भाई घर में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















