बीकानेर। घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में भुट्टों के बास में रहने वाली महिला मोबिना ने भूरा, सीमर, अहमद अली व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना भुट्टों के बास में 17 जुलाई की शाम की है।
इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित एकराय होकर हाथों में धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुसे। आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर डंडो, सरियों से उसके सिर पर वार किया। वहीं उसके पति के साथ भी मारपीट की। प्रार्थिया के अनुसार उसके सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















